उतराखंड: कैंट विधानसभा से सूर्य कांत धस्माना का विरोध तेज, वीरेंद्र पोखरियाल को टिकट देने की मांग,

देहरादून:  कैंट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस से कैंट विधानसभा में पुनर्विचार किए जाने और इस सीट पर दावेदार रहे वीरेंद्र पोखरियाल के समर्थन में आज कई राज्य आंदोलनकारी महिलाओं ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में धरना दिया। साथ ही भजन कीर्तन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान महिला आंदोलनकारी के आंसू छलक गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने वीरेंद्र पोखरियाल को कैंट विधानसभा से टिकट न देकर नाइंसाफी की है।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद दीप बोहरा ने कहा कि चिन्हित राज्य आंदोलनकारी महिलाएं आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय के प्रांगण में आकर भजन कीर्तन कर रही हैं। यह उत्तराखंड महिला महाशक्ति की देन है। आज गांधीवादी विचारधारा पर चलते हुए तमाम महिला महाशक्ति मांग कर रही है कि कैंट विधानसभा से पार्टी ने जो टिकट फाइनल किया है, उस पर शीर्ष नेतृत्व पुनर्विचार करें।

दीपक बोहरा ने कहा कि हमारी व्यक्ति विशेष से कोई लड़ाई नहीं है, बल्कि हमारी मांग है कि इस विधानसभा से महिला आंदोलनकारियों या फिर आंदोलनकारी रहे वीरेंद्र पोखरियाल को मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र पोखरियाल समेत कई लोग इस विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने सब को दरकिनार कर दिया। ऐसे में पार्टी ने उन्हें अभी तक मौका नहीं दिया। उन्हें कैंट विधानसभा से एक मौका दिया जाना चाहिए।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश को आजाद करवाने में हरियाणा के सपूतों ने कायम की थी वीरता की नई मिसाल : कपिल शर्मा

Wed Jan 26 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 एसडीएम कपिल शर्मा ने किया उपमंडल शाहबाद में ध्वजारोहण।पुलिस के जवानों व विभिन्न स्कूल-कॉलेजों ने शानदार परेड का किया प्रदर्शन।उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित। शाहबाद 26 जनवरी :- उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल शर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement