Uncategorized
नीबी न्यू कॉलोनी, बेलइसा चौराहा स्थित नव निर्मित व्यावसायिक भवन में अखण्ड रामायण पाठ एवं व्यापार पूजन का आयोजन

आजमगढ़:
नीबी न्यू कॉलोनी, बेलइसा चौराहा स्थित नव निर्मित व्यावसायिक भवन में अखण्ड रामायण पाठ एवं व्यापार पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 15 मार्च 2026, रविवार की प्रातः से प्रारम्भ होकर 16 मार्च 2026, सोमवार को हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सोमवार सायंकाल स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक राकेश राय ने बताया कि नव निर्मित भवन में ईश्वर की कृपा से यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन नीबी न्यू कॉलोनी, बेलइसा चौराहा, आजमगढ़ में किया जा रहा है, जबकि आयोजक का पैतृक निवास ग्राम व पोस्ट बेलऊँ, जनपद आजमगढ़ बताया गया है। कार्यक्रम में समस्त राय परिवार व मित्रगण स्वागताकांक्षी हैं।




