ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल अर्पण एवं जल उत्सव पखवाड़ा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


कोण्डागांव, 10 मार्च 2026/ जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल उत्सव पखवाड़ा एवं जल अर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान ‘महिलाओं के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम‘ आयोजित किया गया, जिसमें जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्वय सहायता समूह में श्रीमती भूरीबाई निषाद, श्रीमती फूलबासन सोम, श्रीमती गैंदीबाई सोम, श्रीमती चमेली सोम, श्रीमती ऊषा भंडारी तथा जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम में सभी उपस्थितजनों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति मिलकर कार्य करने का शपथ एवं संकल्प लिया। इस प्रकार ग्राम पंचायत चिचाड़ी में जल अर्पण दिवस एवं जल उत्सव पखवाड़ा का यह आयोजन महिला सम्मान, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री सुकमन नेताम, जनपद सदस्य श्रीमती सुषमा तिवारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक अभियंता श्री आर.पी.जोशी तथा उपअभियंता कुमारी निभा कोर्राम परियोजना समन्वयक श्री महादेव यदु, श्री प्रमोद कुमार ध्रुव, श्री परदेशी राम यादव सहित ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मति लोकेश्वरी चंद्रवंशी, सचिव हीरामन मरकाम एवं उपसरपंच श्री रमेश कुमार नेताम वार्डपंच श्रीमती ऊषा भंडारी, चमेली सोम, हेमलता नाग उपस्थित रहे।



