आज़मगढ़ :स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेलों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक झण्डा रोड शो का आयोजन


आजमगढ़ 14 अगस्त– आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आजादी के महानायकों की स्मृति में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आजमगढ़ द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में दिनांक 13 अगस्त, 2022 को स्टेडियम परिसर में विभिन्न खेलों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एक झण्डा रोड शो का आयोजन किया गया, जो स्टेडियम परिसर से प्रारम्भ होकर पाण्डेय बाजार चौराहा से होते हुए पहाड़पुर तिराहे से वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त हुई। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। सभी खिलाड़ियों को अपने घर के छतों पर भारत का राष्ट्रीय झण्डा तिरंगा लगाने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अरूणेन्द्र कुमार पाण्डेय, क्रीड़ाधिकारी राजनारायण प्रसाद, कार्यालय स्टाफ लालचन्द चौहान, अनुपम प्रजापति एवं समस्त प्रशिक्षक नागेन्द्र बास्केटबाल प्रशिक्षक, मिथिलेश यादव, मो0 इरफान, अरविन्द कन्नौजिया, अवधेश यादव, विष्णुलाल एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में आज आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया,

Sun Aug 14 , 2022
लालकुआ सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं में आज आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के स्टाफ एवं कर्मचारी कॉलोनियों के सभी निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इस तिरंगा यात्रा में बच्चों एवं महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा […]

You May Like

advertisement