आजादी के अमृत महोत्सव पर मुफ्त प्रिकाशन डोज अभियान का आयोजन

रिपोर्ट पदमाकर पाठक

आजादी के अमृत महोत्सव पर मुफ्त प्रिकाशन डोज अभियान का आयोजन।

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सात अगस्त को कोविड टिकाकरण मेगा अभियान कार्यक्रम किया गया। जिसके लिए टिकाकरण केन्द्रों पर विभिन्न कार्यकर्ताओं को लगाया गया था जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह भंवरनाथ मंदिर में कोविड टिकाकरण केन्द्र और हरैया ब्लाक पर टिकाकरण केन्द्र पर उपस्थित रहे। हरैया ब्लाक के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सगड़ी की पूर्व विधायक वन्दना सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कोविड टिकाकरण अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी पर अखिलेश मिश्रा गुड्डू, तरवां अस्पताल पर मंजू सरोज, हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर संतोष सिंह, सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पर वन्दना सिंह को लगाया गया था सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड मेगा टिकाकरण अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुफ्त कोविड टिकाकरण अभियान लगातार चलाया गया जिसका लाभ भारत की जनता को मिला है। जिन लोगों ने अभी दूसरी व तीसरी डोज नहीं लगवाई है उन लोगों को इस अभियान का लाभ मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने सभी से अपील किया की आजादी के पचहत्तर वर्ष पूरे होने के अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है सभी लोग अपने घरों पर तेरह से पंद्रह अगस्त तक तिरंगा फहराए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बारिश के चलते बीच सड़क ढही दीवाल

Mon Aug 8 , 2022
बारिश के चलते बीच सड़क ढही दीवाल रिपोर्टर :- अविनाश शाण्डिल्य के साथ बिबेक द्विवेदी Vv न्यूज चैनल कोंच जालौन कोंच(जालौन)मुहल्ला मालवीय नगर कैलिया रोड पर भारी बारिश के चलते एक जर्जर दीवाल ढह गई जिसके मलवा अचानक से रोड पर आकर गिरा लेकिन गनीमत यह रही कि कोई जनहानि […]

You May Like

advertisement