डीआईपीआरओ कार्यालय में हुआ हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान प्रस्तावना वाचन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 17 जनवरी : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में वर्ष भर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह के शुरुआत की घोषणा की है।
उन्होंने शुक्रवार को जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कार्यालय में सभी अधिकारी और कर्मचारियों को हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान प्रस्तावना का वाचन किया गया। डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्धांत तथा संवैधानिक मूल्यों की स्थाई विरासत को दर्शाता है, जो संविधान दिवस 26 नवंबर 2024 से शुरू हो चुका है। यह समारोह हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत आयोजित किए जा रहे है। इनका उद्देश्य संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराते हुए संविधान के निर्माताओं का सम्मान करना है। प्रदेश सरकार की तरफ से 17 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन पूरे जिले में किया गया है। इस मौके पर अधीक्षक हाकम सिंह, लेखाकार पंकज, आईसीए मीना कुमारी, लिपिक दीप्ति चौधरी, विक्रम सैनी, बलबीर, डीआई विजय कुमार, बीपीडब्लयू ईश्वर सिंह, अंकुर राणा, प्रदीप कुमार, राजकुमार शर्मा, पार्थ शर्मा, अमित कुमार, साक्षी, शीश राम सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्राह्मण समाज के नेताओं और नेतृत्व के खिलाफ षडयंत्र रचने वालों को समाज संगठित होकर देगा मुंहतोड़ जवाब : पवन शर्मा पहलवान

Fri Jan 17 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मोहन लाल बडोली के समर्थन में उतरा ब्राह्मण समाज।हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास में हुई बैठक, प्रेस वार्ता में बोले,पवन शर्मा पहलवान, बडोली को राजनैतिक दुर्भावना के चलते बनाया जा रहा निशाना। कुरुक्षेत्र 17 जनवरी : हरियाणा ब्राह्मण सभा प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने बीजेपी […]

You May Like

advertisement