गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 में पचरी की पंथी पार्टी जिले की ओर से करेगी शिरकत

महासमुंद 22 दिसम्बर 2025/ आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग महासमुंद द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खैरा के मैदान में प्रति वर्ष की भांति जिला स्तरीय गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सतनाम पंथी पार्टी पचरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोककला महोत्सव 2025 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खैरा के सरपंच श्री प्रांशु चंद्राकर तथा विशिष्ट अतिथि श्री बी के ढीढी पूर्व मंडल संयोजक रहे। इस अवसर पर ग्राम के दर्शक गण एवं विभाग की ओर से आर एन ध्रुव, सतीश घृतलहरे, पुष्कर चंद्राकर, मोहनीश वैष्णव, संदीप घृतलहरे, अमृता रायसागर, तनुजा चंद्राकर, ममता सोनी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

Mon Dec 22 , 2025
665 कट्टा धान जप्त एवं 50 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया महासमुंद 22 दिसम्बर 2025/ जिले में धान उपार्जन व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में […]

You May Like

advertisement