धान से भरे ट्रक ने बाईक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

जांजगीर-चांपा 29/1/2022/ जिले में धान से भरे एक ट्रक ने बाईक सवार वकील को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ट्रक ड्राईवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया,जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। घटना पामगढ़ थाना के पास की है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक वकील फणीन्द्र कुमार पाण्डेय उम्र 42 वर्ष जांजगीर में प्रैक्टीस करता था और न्यायालयीन काम से पामगढ़ गया था जहॉ ठीक थाने के सामने ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोप ट्रक ड्राईवर दुर्घटनाकारित ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ठीक पामगढ़ थाना के सामने यह घटना घटित हुई, जिसके बाद तत्काल ही माहौल बिगड़ने के अंदेश से पुलिस ने शव को उठवाकर पामगढ़ सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र के मर्चुरी में रखवा दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि पामगढ़ के धान खरीदी केन्द्र से धान लेकर ट्रक अकलतरा की ओर जा रहा था जिस दौरान पामगढ़ थाने के सामने ही वकील फणीन्द्र कुमार पाण्डेय ट्रक की चपेट में आ गए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच वर्षों से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Sat Jan 29 , 2022
रिर्पोटर मनोज शर्मा जांजगीर-चांपा 29/1/2022/ रकम दोगुना करने के नाम ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बताया जाता है कि आरोपी पांच वर्षो से फरार  था। जिसे आज पकड़ लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 1 मई 2013 को प्रार्थिया बेबी सोनवानी पति […]

You May Like

Breaking News

advertisement