झारमुड़ा धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

अभी तक 128 किसानों से 8516 क्विंटल धान की खरीदी

महासमुंद 17 दिसंबर 2025/  झारमुड़ा धान उपार्जन केन्द्र में अभी तक 128 किसानों का 8516.40 क्विंटल राशि 20175351.60 रुपए का धान खरीदा गया है। धान बेचने हेतु 100 किसान शेष हैं। जिससे धान खरीदी निर्धारित अवधि तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उपार्जन केन्द्र में प्रति बोरा 40.800 किग्रा. धान लिया जा रहा है। हमालों की पर्याप्त व्यवस्था है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। समिति प्रबंधक ने बताया कि यह किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनके बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। यहां समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है तथा मार्गदर्शन के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित

Wed Dec 17 , 2025
महासमुंद 17 दिसंबर 2025/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गुरुवार 18 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने उक्त शुष्क दिवस में जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, […]

You May Like

advertisement