धनेटा रेलवे हाल्ट के पास ट्रेन से कटकर युवती की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी,थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में धनोता गांव की एक 26 वर्षीय युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना धनेटा रेलवे हाल्ट के पास खंभा संख्या 1332/8 और 1332/10 के बीच रामपुर-बरेली रेलखंड पर हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस को रात करीब 1:40 बजे सूचना मिली कि एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को रेलवे ट्रैक से हटवाकर रेल यातायात सुचारू कराया। कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य कर दी गई।
बताया जा रहा है कि मृतका धनेटा गोविंदपुर गांव की निवासी थी और चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। उसकी बड़ी और छोटी बहन की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों की आंखें नम हैं।
थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री अग्रसेन ट्रस्ट की भाषण प्रतियोगिता में दीपांशु दीप व अभय प्रथम, माही अग्रवाल द्वितीय

Mon Feb 23 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्री अग्रसेन सेवा ट्रस्ट रजि. द्वारा समाज में सामाजिक जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता “पुरुष एवं महिला उत्पीड़न पर सामाजिक दृष्टिकोण पर रोटरी भवन चौपला रोड में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन राजश्री ग्रुप राजेंद्र कुमार अग्रवाल व विशिष्ट […]

You May Like

advertisement