भगवान शिव से मनचाहा वरदान दिलाने वाली है पार्थिव शिवलिंग पूजा : महंत जगन्नाथ पुरी

भगवान शिव से मनचाहा वरदान दिलाने वाली है पार्थिव शिवलिंग पूजा : महंत जगन्नाथ पुरी।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

देवताओं व ऋषि मुनियों ने भी किया है पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त : भगवान शिव की पूजा के लिए शुभ और उत्तम सावन महीने में मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में निरंतर पार्थिव पूजन एवं अभिषेक करवाया जा रहा है। बुधवार को बरवाला से विजेंद्र गुप्ता एवं उनके परिवार के सदस्यों ने पार्थिव शिवलिंग अभिषेक विधिवत सम्पन्न करने के उपरांत मारकंडा नदी में विसर्जन किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ को कल्याणकारी माना गया है। सनातन परंपरा में अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग की पूजा के अलग-अलग फल बताए गए हैं। लेकिन सभी प्रकार के शिवलिंग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। भगवान शिव से मनचाहा वरदान दिलाने वाली पार्थिव शिवलिंग पूजा एवं अभिषेक श्रेष्ठ है। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी पृथ्वी पुरी, दीपक, बिल्लू पुजारी, सुरेंद्र सिंह, लक्खा सिंह इत्यादि भी मौजूद रहे।
पार्थिव शिवलिंग पूजन एवं अभिषेक करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत-पालि-प्राकृत विभाग द्वारा एनईपी के संदर्भ में ‘संस्कृत पाठ्यक्रम चर्चा’ विषय पर परिचर्चा आयोजित

Thu Aug 24 , 2023
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत-पालि-प्राकृत विभाग द्वारा एनईपी के संदर्भ में ‘संस्कृत पाठ्यक्रम चर्चा’ विषय पर परिचर्चा आयोजित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 23 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत-पालि-प्राकृत विभाग द्वारा ’राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में संस्कृत पाठ्यक्रम चर्चा’ विषय पर परिचर्चा का […]

You May Like

Breaking News

advertisement