हरियाणा: स्वस्थ बच्चे ही शिक्षित हो कर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं : पवन मित्तल

स्वस्थ बच्चे ही शिक्षित हो कर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं : पवन मित्तल।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) का बच्चों के स्वास्थ्य के लिए निरंतर चल रहा है अभियान।

कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : स्वस्थ बच्चे ही शिक्षित हो कर स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलों एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। यह विचार सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) के कार्यक्रम के अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने व्यक्त किए।
सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) द्वारा निरंतर बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगथला में आयोजित कार्यक्रम में सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) द्वारा पढ़ने वाले सभी बच्चों को डाबर टूथपेस्ट, टूथब्रश, डाबर वाटिका हेयर आयल इत्यादि वितरित किए गए। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच भगवान सिंह व विद्यालय की इंचार्ज शिक्षिका गीता देवी ने की।
जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल जी ने कहा कि आज समाज में बच्चों को सही दिशा की ओर ले जाने एवं स्वस्थ रखने की अभिभावकों के साथ शिक्षक वर्ग के लिए भी चुनौती है। उन्होंने बताया कि उनका ट्रस्ट समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पौधारोपण और स्कूलों पढ़ने वाले बच्चों की कैरियर काउंसलिंग के कार्य करने में हमेशा तत्पर है। अब संस्था ने सरकारी स्कूलों के सभी बच्चों के दांतों को स्वस्थ रखने का अभियान चलाया हुआ है। अगर दांत स्वस्थ न हों तो कई प्रकार की बीमारियां लग जाती हैं। ट्रस्ट लगातार इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित कर रहा है। सभी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इस के लिए अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से बच्चों को डाबर टूथपेस्ट, टूथब्रश और हेयर आयल सहित स्वास्थ्य किट भेंट की जाती है। जिसे पाकर सभी बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं।
कार्यक्रम के अवसर पर सुमन्त सैनी ने सेवा ट्रस्ट के कार्य बारे विस्तार से बताया की सेवा ट्रस्ट जिला कुरुक्षेत्र में लगातार नेक कार्य कर रहा है। विशेष कर ट्रस्ट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य सम्बन्धित कार्य गम्भीरतापूर्वक कर रहा है और बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित सामान उपलब्ध करवा रहा है। इस मौके पर शिक्षक वर्ग के साथ मिड डे मील वर्कर्स व बच्चों के अभिभावक गण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मिले सामान को हाथ में लिए हुए बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: हसला की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Tue Aug 8 , 2023
हसला की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 हसला के नए चुने हुए सदस्यों व पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ। कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : हसला के चेयरमैन सतबीर कौशिक के मार्गदर्शन में व जिला प्रधान डा. दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला […]

You May Like

Breaking News

advertisement