फिरोजपुर मंडल में आज पेंशन अदालत का आयोजन किया गया

फिरोजपुर मंडल में आज पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

फिरोजपुर 15 दिसंबर {कैलाश शर्मा जिला विश्व विश्व संवाददाता}:=

फिरोजपुर मंडल में पेंशन धारकों या उनके आश्रितों की सुविधा के लिए आज दिनांक 15 दिसम्बर को ऑफिसर्स क्लब, फिरोजपुर में मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा की अध्यक्षता में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। इनमें सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की विभिन्न पेंशन सम्बन्धी मामलों और समस्याओं का निवारण किया गया। पेंशन उपभोक्ताओं से कुल 149 मामले प्राप्त हुए थे, जिसमें 134 मामले पूर्ण रूप से निस्तारित कर दिए गए तथा शेष 15 मामलों में आवेदक और विभाग की तरफ से औपचारिकताएं बाकी है जो कि शीघ्र ही पूरी कर दी जाएँगी। इसके अलावा यहाँ उपस्थित कुछ पेंशनरों से प्राप्त समस्यायों का मौके पर ही तत्काल समाधान किया गया। इस वर्ष मंडल में 725 सामान्य रिटायरमेंट मामले तथा इसके अलावा 122 अन्य रिटायरमेंट मामलों का समापन पूर्ण किया है।
फिरोजपुर मंडल डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहा है। सामान्य रिटायरमेंट के सभी भुगतान HRMS के माध्यम से डिजिटली किया जाता है। पेंशन पद्धति को सरल और सुगम बनाने की दिशा में किये गये डिजिटलीकरण के प्रयासों की नवीनतम जानकारी इस पेंशन अदालत में सांझा की गई। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर तैनात हित निरीक्षकों की कोशिश होती है कि सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों को पेंशन सम्बन्धी कागजात भरने एवं UMID मेडिकल कार्ड बनाने में किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। पेंशनरों को UMID मेडिकल कार्ड बनाने हेतु समय-समय पर मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर उम्मीद कैंप भी आयोजित किये जाते हैं। इस पेंशन अदालत की ‘पेंशन बेंच’ पर मंडल रेल प्रबंधक डॉ. सीमा शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बी.पी. सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजीव बजाज, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री विराज सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अमित दहिया और मंडल वित्त प्रबंधक श्री निमजे दिनेश नामदेव उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त इस अवसर पर लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मात्र 780 ग्राम की पैदा हुई बच्ची को सफल इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu Dec 15 , 2022
मात्र 780 ग्राम की पैदा हुई बच्ची को सफल इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 28 वें हफ्ते में पैदा हुई थी मात्र 780 ग्राम की बच्ची। कुरुक्षेत्र, 15 दिसम्बर : कुदरत का खेल अनोखा है। ऐसा ही एक घटना […]

You May Like

Breaking News

advertisement