जजपा भाजपा राज में पिपली पेराकीट को मिलेगी नई पहचान : योगेश शर्मा।

जजपा भाजपा राज में पिपली पेराकीट को मिलेगी नई पहचान : योगेश शर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जजपा भाजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हर ओछ्छा हथकंडा होगा विफल : योगेश शर्मा।

कुरुक्षेत्र:- जननायक जनता पार्टी कार्यालय सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी योगेश शर्मा ने कहा कि जजपा भाजपा गठबंधन सरकार चट्टान की तरह मजबूत है,मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जोड़ी हरियाणा के विकास और जनता की भलाई को समर्पित है यही कारण है कि कांग्रेस द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव का सरकार पर कोई प्रभाव नही पड़ा। योगेश शर्मा ने कहा कि सरकार के चहेरे को बदनाम करने के लिये कांग्रेस न केवल किसानों को गुमराह रही है बल्कि खुद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता किसानों की आड़ में अपने सियासी मंसूबे सिरे चढ़ाना चाहते हैं।
योगेश ने सेक्टर 3 स्थित पार्टी कार्यालय में कहा कि विधायकों का विश्वास जीतने वाली जजपा भाजपा सरकार युवाओं, महिला ओ और किसानों का भी विश्वास जीत चुकी है। उन्होंने कहा कि जजपा भाजपा सरकार जनता की भलाई और क्षेत्र की तरक्की के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रही है।
पिपली पेराकीट को मिलेगी नई पहचान।
योगेश शर्मा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री चौटाला के प्रयासों से पिपली पेराकीट विश्राम गृह का कायाकल्प होगा। 6 मंज़िला होगा गया भवन जिसमें लगभग 25 कमरे होंगे.उन्होंने कहा कि वर्षो से अनदेखी के शिकार पिपली पेराकीट को सरकार नई पहचान देने जा रही है जिस पर करोड़ों रुपये खर्च होंगे। योगेश ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र में किये जा रहे रिकॉर्ड कार्यो के लिए भी सरकार का विषेकर डिप्टी सीएम चौटाला का आभार वक्त किया।
जानकारी देते जजपा नेता योगेश शर्मा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व।

Wed Mar 10 , 2021
केसरी देवी जयराम पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 जयराम पब्लिक स्कूल में अध्यापिकाओं ने किया महाशिवरात्र का पूजन। कुरुक्षेत्र, 10 मार्च :- देशभर में संचालित जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्री […]

You May Like

advertisement