Uncategorized
पौधे ईश्वर का रूप हैं इनकी पूजा करें: बीनू सिन्हा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सत्र का पहला कार्यक्रम प्रेम नगर स्थित सी.आई. पार्क में मंगलवार को पौधारोपण औऱ पौधा वितरण का हुआ। जिसमें 50 से ज्यादा नीम,पीपल,आंवला,अर्जुन,जामुन और अशोक के पौधे लगाए गए। पौधा वितरण का भी कार्यक्रम हुआ। पौधे लगाते समय क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पौधे ईश्वर का रूप हैं यह ऑक्सीजन देकर हमें जिंदा रखे हुए हैं। इनकी पूजा और सेवा करें। कार्यक्रम में महासचिव प्रदीप माधवार, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा,संयोजक इं. ए. एल.गुप्ता,सुधीर मोहन, मीरा मोहन,कल्पना सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा,राजेश कुमार,निर्भय सक्सेना, सुनील शर्मा,डा. एम.एम.अग्रवाल, अनीता मुकेश ,प्रवीण शर्मा,तथा अविनाश सक्सेना शामिल हुए। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।