पौधे ईश्वर का रूप हैं इनकी पूजा करें: बीनू सिन्हा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सत्र का पहला कार्यक्रम प्रेम नगर स्थित सी.आई. पार्क में मंगलवार को पौधारोपण औऱ पौधा वितरण का हुआ। जिसमें 50 से ज्यादा नीम,पीपल,आंवला,अर्जुन,जामुन और अशोक के पौधे लगाए गए। पौधा वितरण का भी कार्यक्रम हुआ। पौधे लगाते समय क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पौधे ईश्वर का रूप हैं यह ऑक्सीजन देकर हमें जिंदा रखे हुए हैं। इनकी पूजा और सेवा करें। कार्यक्रम में महासचिव प्रदीप माधवार, साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा,संयोजक इं. ए. एल.गुप्ता,सुधीर मोहन, मीरा मोहन,कल्पना सक्सेना,प्रकाश चंद्र सक्सेना, अरुणा सिन्हा,राजेश कुमार,निर्भय सक्सेना, सुनील शर्मा,डा. एम.एम.अग्रवाल, अनीता मुकेश ,प्रवीण शर्मा,तथा अविनाश सक्सेना शामिल हुए। सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा की कमान

Wed Jul 2 , 2025
उत्तराखंड: महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार भाजपा की कमान,सागर मलिक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट का लगातार दूसरी बार चुना जाना तय हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन की प्रक्रिया में केवल भट्ट का ही नामांकन हुआ। राष्ट्रीय परिषद सदस्य के लिए पूर्व सीएम […]

You May Like

advertisement