हरियाणा विधान सभा में होगी ‘युवा संसद’

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 20 फरवरी :
युवाओं को राजनीति के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से हरियाणा विधान सभा में आगामी 2 और 3 अप्रैल को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान युवाओं को संसदीय प्रणाली और संविधान मूल्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस आयोजन में करीब 10 राज्यों के 35 से 40 युवा छात्र-छात्राएं भाग लेंगी।
इस संबंध में राजधानी युवा संसद नाम की संस्था के पदाधिकारियों ने हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से आग्रह किया है। विस अध्यक्ष ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए युवा संसद आयोजित करने की अनुमति दी है। राजधानी युवा संसद के प्रतिनिधिमंडल में शामिल एडवोकेट जय सैनी ने बताया कि युवा संसद की थीम- ‘विकसित भारत, विकसित हरियाणा’ रहेगी। इस दौरान दो प्रमुख एजेंडे रहेंगे। डिजिटल हरियाणा के रोडमैप पर चर्चा होगी। इस एजेंडे में 21वीं सदी में ई-गवर्नेंस और ई-साक्षरता को बढ़ावा देने पर विमर्श होगा।
दूसरा एजेंडा प्रगतिशील हरियाणा के लिए महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर पर रहेगा। इस दौरान विकास के स्तंभ के रूप में लैंगिक समानता पर जोर दिया जाएगा।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधान सभा में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से यूथ पार्लियामेंट को लेकर मुलाकात करते राजधानी युवा संसद के पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जापानी कंपनी ने की श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के साथ एमओयू की पेशकश

Thu Feb 20 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। ब्यूटी मेडिकल के क्षेत्र में मिल कर ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन करने की इच्छा जताई। पलवल : जापानी कंपनी एनएमटी की सीईओ एमी सूचियासन ने बृहस्पतिवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का दौरा किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने ब्यूटी मेडिकल के […]

You May Like

advertisement