वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा नई उड़ान ” प्रदर्शनी एवं बुक फेयर” का किया गया भव्य उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, पुरानी पुलिस लाइन्स, बरेली में आयोजित “नई उड़ान” प्रदर्शनी एवं बुक फेयर का विधिवत उद्घाटन किया। द्वीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में कला एवं शिल्प, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान से जुड़े विविध मॉडल, चार्ट, प्रोजेक्ट एवं रचनात्मक कार्य प्रदर्शित किए गए। बच्चों द्वारा तैयार किए गए वर्किंग मॉडल्स एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहे। कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति रही स्कूल के छात्रों द्वारा तैयार किया गया नुक्कड़ नाटक “सोशल मीडिया: वरदान या अभिशाप?” इस नाटक में बच्चों ने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल फुटप्रिंट एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर बेहद प्रभावी ढंग से जागरूकता फैलाई, महोदय द्वारा बच्चों की रचनात्मकता को सराहा। इसके साथ ही बुक फेयर में बाल साहित्य, विज्ञान कथा, प्रेरक जीवनी एवं शैक्षिक पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध रहा, जिसमें अभिभावक एवं शिक्षक भी रुचि लेकर शामिल हुए। उद्घाटन के पश्चात् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा: “बच्चे देश का भविष्य हैं। आज जो रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता मैंने यहाँ देखी, वह बेहद गर्व का विषय है। पुलिस परिवार का यह स्कूल नई पीढ़ी को नैतिकता, अनुशासन एवं नवाचार का संदेश दे रहा है। मैं सभी बच्चों को शुभकामनाएँ देता हूँ – उड़ान भरें, नई ऊँचाइयों को छुएँ, लेकिन जड़ों से जुड़े रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पराकाष्ठा फाउंडेशन लखनऊ को विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से सहयोग में दी 22809 रुपए की धनराशि

Sat Nov 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मिलक शुक्रवार को पराकाष्ठा फाउंडेशन लखनऊ को विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों विद्यार्थियों शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के सहयोग से 22809 रुपए की धनराशि सहयोग में दी। इस फेडरेशन का काम देश में कैंसर से जूझ रहे ।मरीजों के लिए होती है। प्रतिवर्ष हेरिटेज विद्यालय […]

You May Like

advertisement