अमावां में गौशालाओं का निरीक्षण करके अधिकारियों ने देखी हकीकत

रायबरेली
विपिन राजपूत

अमावां में गौशालाओं का निरीक्षण करके अधिकारियों ने देखी हकीकत

श्रमायुक्त ने जलभराव से बचाने का दिया निर्देश, गौवंश को समय से मिले चारा

केयरटेकर से कहा, पशुओं को मानक के हिसाब से समय-समय पर दिया जाए चारा

रायबरेली 04 अगस्त 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश के क्रम में पिछले दो दिनों से अनवरत हो रही बारिश को देखते हुए रविवार और सोमवार अमावां ब्लॉक के सभी गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण खण्ड विकास अधिकारी की तरफ से कराया गया। टीम बनाकर बीडीओ अमावां ने गौवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराया तो वहीं जिले से भी पहुंचें अधिकारियों से स्थलीय निरीक्षण गौशाला केंद्रों का किया। बारिश के दृष्टिगत विकास खण्ड अमावां के समस्त गोवंश आश्रय स्थलों का खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह व सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) राजन सिंह व अन्य विभागीय अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया। एडीओ की तरफ से किए गए निरीक्षण के दौरान केयरटेकर से गायों और बछड़ों का विशेष ख्याल रखने के लिए कहा गया।
खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह की तरफ से बनाई गई टीम में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता राजन सिंह के द्वारा रविवार को गौवंश आश्रय स्थल डिडौली व गढीखास तथा प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (आई0एस0बी) के द्वारा गौवंश आश्रय स्थल जेतुवा टप्पे विझवन, एडीओ पंचायत महेंद्र सिंह के द्वारा बावन बुजुर्ग बल्ला के गोवंश आश्रय स्थलों का खण्ड विकास अधिकारी अमावां के निर्देश पर किया गया। निरीक्षण के दौरान बारिश से गोवंशों को बचाने तथा जल भराव की किसी भी स्थिति से निपटने के लिये सचिवों व केयर टेकरों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा भूसा चूनी चोकर के स्टाक की जांच की गई। सभी गोवंश स्थलों में भरण पोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा व पशु आहार पाया गया। सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह द्वारा गोवंश आश्रय स्थल बावन बुजुर्ग बल्ला के पूरे जमादारा व जेतुवा टप्पे विझवन का निरीक्षण किया गया। बारिश के दृष्टिगत लगातार साफ सफाई, गोवंशों को बारिश से भीगने से बचाव के निर्देश दिये गए। श्रम उपायुक्त स्वतः रोजगार ने औचक निरीक्षण कर खण्ड विकास अधिकारी अमावां व पशु चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक निर्देश भी दिए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली, में भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत SUNVOLTA SOLAR कंपनी

Tue Aug 5 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली, में भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत SUNVOLTA SOLAR कंपनी द्वारा जनपद रायबरेली यूपी में सोलर के सभी उपकरण के साथ जिसमें मुख्य रूप से लगभग 30 उत्पाद सभी प्रकार के सोलर पैनल, भारत में निर्मित सभी प्रकार के इनवर्टर (ऑन […]

You May Like

advertisement