गीता जीवन जीने का मार्ग और शांति का स्रोत : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

पुरुषोत्तमपूरा बाग में संत सम्मेलन आयोजित, केंद्रीय ऊर्जा,आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्यप्रदेश के पर्यटन एवं सस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानन्द महाराज के सानिघ्य में हुआ संत सम्मेलन, देश भर से आए संत- महापुरूष हुए शामिल।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 नवंबर : केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता जीवन जीने का मार्ग और शांति का स्रोत है। कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर महाभारत के युद्ध के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का संदेश दिया था। यह सन्देश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना उस काल में था। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में दिया शांति का स्रोत ही गीता को दुनिया में एक अद्वितीय ग्रंथ बनाता है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शनिवार को ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित संत सम्मेलन में बोल रहे थे। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, जूनागढ़ अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज, दिनेशानंद महाराज, कपिल मुनि महाराज, गोपाल दास महाराज, शिव कुमार स्वामी, भैया जी महाराज, भूपेंद्र सिंह महाराज, संपूर्णानंद महाराज सहित अन्य संत-महापुरुष उपस्थित रहें। मुख्य अतिथियों व सभी संत महापुरुषों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और पवित्र ग्रन्थ गीता का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह महोत्सव भारत के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी आयोजित किया जा रहा है। जिससे गीता के उपदेश विश्व भर में पहुंच रहे है। इसके साथ ही अब हरियाणा के हर जिले में भी तीन-तीन दिन गीता महोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए गीता के संदेश प्रासंगिक है। कर्तव्य का पालन करना ही राजनीति का सार है। यदि हम अपने धर्म का पालन करेंगे तो अपने आप सब ठीक होगा। उन्होंने कहा कि समाज को साथ लेकर काम करना राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का धर्म है, और चुनाव भी युद्ध की तरह ही होता है, जहाँ न्याय की विजय सुनिश्चित करना ही लक्ष्य होता है।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता का ज्ञान स्थिर मन और निर्णय लेने के लिए आवश्यक है। उन्होंने संत समाज और समाज के प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे गीता के संदेश को केवल कुरुक्षेत्र तक सीमित न रखकर, सर्वव्यापी बनाएं ताकि यह हर व्यक्ति के जीवन को ऊंचा उठाने के लिए उपयोगी बन सके।
गीता का उपदेश मानवता का शाश्वत ज्ञान: पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि से भगवान कृष्ण द्वारा दिया गीता का उपदेश मानवता का शाश्वत ज्ञान है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र अब केवल एक क्षेत्र नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय गीता की भूमि के रूप में प्रतिष्ठित हो गया है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया उपदेश आज भी मानवता को सही दिशा देने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार देवभूमि की संस्कृति और पारंपरिक धरोहरों को सहजने का काम कर रही है उत्तराखंड में प्रतिदिन स्कूलों में गीता के एक श्लोक का पाठ अनिवार्य किया गया है और इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सभी धार्मिक धरोहरों को सजाया जा रहा है, और राज्य समान नागरिक संहिता लागू किया गया है उन्होंने आह्वान किया कि इस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ताकि नई पीढ़ी को उनके सांस्कृतिक मूल्यों और जड़ों से दोबारा जोड़ा जा सके।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकारी स्कूल छारपुरा के बच्चों को भेंट की स्कूल डे्रस

Sun Nov 30 , 2025
संवाददाता – उमेश गर्ग ड्रेस पाकर खुशी से झूमे गांव छारपुरा के स्कूली बालक। कुरुक्षेत्र, 29 नवंबर : जलता रहे शिक्षा का दीप, हर कोई बने शिक्षित…, इसी सोच के साथ डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक पिपली-उमरी के सेवादारों ने गांव छारपुरा के सरकारी स्कूल के सभी बच्चों को पूरी […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored