डायबिटीज के बचाव के लिए योग और स्वास्थ्य जांच जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा

डायबिटीज के बचाव के लिए योग और स्वास्थ्य जांच जरूरी : डॉ. आशीष अनेजा

केयू स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का 350 से ज्यादा कर्मचारियों ने उठाया लाभ।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 14 नवंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू स्वास्थ्य केन्द्र में वर्ल्ड डायबिटीज डे पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर जांच शिविर में पहुंचे मेदांता हॉस्पिटल से डॉक्टर और स्टाफ ने स्वास्थ्य जांच की। नियमित स्वास्थ्य जांच से न केवल बीमारियों की पहचान होती है, बल्कि यह जीवनशैली में सुधार करने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। केयू स्वास्थ्य केन्द्र के सीनियर मेडिकल ऑफिसर एवं आरएसएसडीआइ मेंबर डॉ. अनेजा ने कहा कि डायबिटीज अवेयरनेस ,फर्स्ट एड ट्रेनिंग वर्कशॉप एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आरोग्य भारती के सहयोग से आयोजित किया गया जिसका लाभ लगभग 350 से ज्यादा लोगों ने लिया हैं। डॉ. अनेजा ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही अपने परिवार, समाज, शिक्षण संस्थान व राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे सकता है। स्वास्थ्य जांच से जीवन प्रत्याशा में वृद्धि तो होती ही है इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि चीनी कम करें, रोज़ 20-30 मिनट पैदल चलें, साल में एक बार स्क्रीनिंग ज़रूरी, फास्टिंग शुगर, बीपी और वजन, इन सब छोटे टेस्ट, से बड़ा फर्क होता है। युवा उम्र में डायबिटीज़ तेजी से बढ़ रही है। आज की आदतें कल की बीमारी तय करती हैं। अपने लिए 20 मिनट निकालें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्मक्षेत्र- कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल : नायब सिंह सैनी

Sat Nov 15 , 2025
15 नवंबर से 5 दिसंबर तक पहली बार 21 दिन तक महोत्सव में देखने को मिलेगा संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम।कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में मोह ग्रस्त अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से श्रीमद् भगवद् गीता के शाश्वत उपदेश को 5,163 वर्ष होंगे पूरे। कुरूक्षेत्र, प्रमोद कौशिक […]

You May Like

advertisement