राष्ट्रीय स्तर के शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की मेजबानी करेगी हरियाणा विधान सभा

राष्ट्रीय स्तर के शहरी स्थानीय निकाय सम्मेलन की मेजबानी करेगी हरियाणा विधान सभा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने दिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश।

चंडीगढ़, 4 जून : हरियाणा विधान सभा को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। लोक सभा ने राष्ट्रीय स्तर के शहरी स्थानीय निकायों के सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधान सभा को सौंपी है। लोक सभा ने इसके लिए हरियाणा विधान सभा को बाकायदा पत्र लिख कर इस सम्मेलन के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए कहा है। शहरी स्थानीय निकायों की राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में होनी तय हुई है। कॉन्फ्रेंस का आयोजन लोक सभा और हरियाणा विधान सभा सचिवालय के संयुक्त तत्त्वावधान में होगा।
हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इस आयोजन को गंभीरता से लेते हुए इसके लिए समुचित प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं। इस सिलसिले में लोक सभा, विधान सभा सचिवालय, शहरी स्थानीय निकाय विभाग और गुरुग्राम जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बारे में विधान सभा सचिवालय ने हरियाणा सरकार को भी सूचित कर दिया है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पालिकाओं तथा अन्य शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मथुरा रेडियो पर डॉ. राधाकांत शर्मा की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 06 जून को

Thu Jun 5 , 2025
मथुरा रेडियो पर डॉ. राधाकांत शर्मा की हिन्दी वार्ता का प्रसारण 06 जून को सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 निर्जला एकादशी व्रत, पूजा विधान और महत्व की देंगे जानकारी। वृन्दावन : ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार व […]

You May Like

advertisement