सरकारी स्कूल छारपुरा के बच्चों को भेंट की स्कूल डे्रस

संवाददाता – उमेश गर्ग

ड्रेस पाकर खुशी से झूमे गांव छारपुरा के स्कूली बालक।

कुरुक्षेत्र, 29 नवंबर : जलता रहे शिक्षा का दीप, हर कोई बने शिक्षित…, इसी सोच के साथ डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक पिपली-उमरी के सेवादारों ने गांव छारपुरा के सरकारी स्कूल के सभी बच्चों को पूरी वर्दी भेंट की है। बच्चों को दी गई वर्दी में जर्सी, पैंट शर्ट, टाई-बेल्ट, जुराबें व जूते शामिल रहे। जैसे ही बच्चों ने अपने हाथों में विद्यालय की पूरी वर्दी को अपने हाथों में थामा तो बच्चे खुशी से झूम उठे। बच्चों ने सेवादारों से वायदा भी किया कि वे रोजाना वर्दी में ही स्कूल में आएंगें व स्वच्छता का पूरा-पूरा ध्यान रखेंगें। वहीं विद्यालय की मुख्य शिक्षिका पूजा मलिक ने डेरा सच्चा सौदा के सभी सेवादारों का धन्यवाद किया कि उनके बच्चों को सर्दी के मौसम में पूरी वर्दी भेंट की है।
डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार प्रवीण कडामी व सतीश नारंग इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस ही विद्यालय की हैड मैडम पूजा मलिक ने उनसे कहा था कि ठंड का मौसम शुरु हो चुका है लेकिन बच्चें अभी शर्ट पहनकर ही आ रहे हैं, न तो उनके पास वर्दी है और न ही जूते, ऐसे में बच्चों को ठंड लगने का भय है। इस पर सेवादारों ने पूरा प्लान तैयार किया। विद्यालय के बच्चों की संख्या के अनुसार सेवादारों ने बच्चों के लिए जर्सी, पैंट-शर्ट, जुराबें व जूते और टाई-बेल्ट खरीदे और बच्चों को भेंट करने के लिए पहुंचे हैं। इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा की सच्चे नम्र सेवादार सुमन इन्सां, सतीश रोहिला, रमेश फौजी, रोहताश, सोनू बोहली, सुमन, आशा इन्सां, बाला इन्सां, ज्योति छारपुरा, सरोज, पालू इन्सां व प्रकाशो इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता महोत्सव 2025 साहित्य मंच पर गूंजे गीता-भजन

Sun Nov 30 , 2025
ब्रह्मसरोवर का तट हुआ दिव्य आलोक में स्नात। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 29 नवंबर : हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत पुस्तक मेले के साहित्य मंच पर आज का दिन भक्ति-रस और आध्यात्मिक माधुर्य से ओतप्रोत रहा। गीता के पावन श्लोकों और भजनों के साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement