सनातन संस्कृति संरक्षण को बुजुर्गों का सम्मान जरुरी अटल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति द्वारा 14 वा दीपावली महोत्सव पर पांच सौ बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र कुमार अटल ने कहा कि बुजुर्ग ही हमारी धरोहर है। आयोजन समिति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को भी अपनी संस्था से हमें जोड़ना चाहिए। आज के दौर की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अपने लिए तो सब जीते हैं , दूसरों के लिए जीना कुछ बिरले लोग ही कर पाते हैं। उन्होंने यह भी कहा की सनातन संस्कृति का संरक्षण हम तभी कर सकते हैं जब अपने बुजुर्गों को सम्मानित करें। समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर हरिशंकर गंगवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से वर्तमान युवा पीढ़ी को भी सनातन संस्कृति के विषय में वास्तविक जानकारी मिलती है। युवा पीढ़ी का आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा करने से ही हम अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी बुजुर्गों ने आनंद लिया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र अटल और विशिष्ट अतिथि डॉ हरिशंकर गंगवार ने बुजुर्गों को सम्मानित किया। इससे पूर्व समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह में संस्था के संस्थापक प्रदीप सूरी , सुरेश चंद शुक्ला, बृजेश शर्मा , देवेंद्र सिंह , सूर्य प्रकाश सक्सेना , धर्मपाल यादव , राजीव गुप्ता , विश्वामित्र कोहली , पूनम सूरी , डॉ पूजा गंगवार , महेश सक्सेना , महेश चंद गुप्ता, रघुनंदन प्रसाद , शंभू दयाल , सहित बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव सेवा क्लब ने वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाई दीवाली

Sun Oct 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से दीपावली के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हार्टमेन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में हुआ। बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया।वृद्धाश्रम में सभी सात प्रवासी महिलाओं को शाल और हार […]

You May Like

Breaking News

advertisement