निजामाबाद की जर्जर सड़कों को लेकर किसान नेता राजीव यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से की मुलाकात

Oplus_131072

निजामाबाद की जर्जर सड़कों को लेकर किसान नेता राजीव यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से की मुलाकात

आजमगढ़ 6 मई 2026। निजामाबाद की जर्जर सड़कों के जल्द से जल्द निर्माण को लेकर किसान नेता राजीव यादव ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से मुलाकात की।

सोशलिस्ट किसान सभा महासचिव राजीव यादव ने बताया कि अगस्त 2026 में पदयात्रा के बाद मुख्यमंत्री द्वारा कार्ययोजना मांगे जाने और टेंडर होने के बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं हुआ। जर्जर सड़कों के निर्माण के विषय में मालूम चला कि लाहीडीह, कौड़िया, मुंडियार होते हुए कलान, निजामाबाद से डोडोपुर होते हुए रानी की सराय और शेरपुर तिराहे से कबीर आश्रम, त्रिमुहानी तक की सड़क के नवीनीकरण का काम बरसात से पहले पूरा हो जाएगा। भदुली पुल, शिवली से रानीपुर, अल्लीपुर, बेगपुर होते हुए शेरपुर की सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव अभी मंजूर नहीं हुआ है।

किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि जनता के आंदोलन के दबाव में जर्जर सड़कों वाले निजामाबाद क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया हो रही है। त्रिमुहानी जैसे गांवों में तीस-तीस साल बाद जिन सड़कों पर गिट्टी गिर रही वहां सड़कें गायब हो गईं थी। उन्होंने चिंता जाहिर की कि सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया जितनी तेज होनी चाहिए उस तरह से नहीं हो रही है। लापता-नकारा सांसद-विधायक, रोड नहीं तो वोट नहीं के जनता के ऐलान के बाद जागे जनप्रतिधि इस मुद्दे को और गंभीरता से लें जिससे अबकी बारिश में जनता को सड़क के गड्ढों में बनी पोखरी से मुक्ति मिले। लाहीडीह, कौड़ियों, मुंडियार होते हुए कलान तक सड़क के चौड़ीकरण के बगैर हजारों ग्रामीणों को राहत नहीं मिलेगी। जब तक इन बाजारों में सीवर लाइन नहीं बनेगी समस्या बनी रहेगी। भंवरनाथ से तहबरपुर, सरायपोही समेत विभिन्न निजामाबाद के गांवों की जर्जर सड़कें जब तक नहीं बन जाती यह आंदोलन चलता रहेगा। प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता विनोद यादव, अवधेश यादव शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम परसूली में समाधान शिविर आयोजित

Thu May 7 , 2026
अंतिम गांव, अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे – श्री ठाकुर महासमुंद, 07 मई 2026/ प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसूली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम सिंह ठाकुर शामिल हुए। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored