प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में अमृतवेला सदस्यों ने हनुमान जी चालीसा और भजन कीर्तन किया

भागवत भजन करने से ही मनुष्य का कल्याण है: पंडित सत्यदेव भारद्वाज

फिरोजपुर 17 दिसम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

*प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार राम सुख दास में अमृतवेला प्रभात सोसाइटी के सदस्यों द्वारा हनुमान जी चालीसा और भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसकी अगुवाई श्री जगदीश मक्कड़ मंडल अध्यक्ष बांसी गेट ने की। भजन कीर्तन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। जगदीश मक्कड़, राष्पिंदर शास्त्री, राजू खुंडिया, साजन वर्मा और हेमंत स्याल ने सुन्दर भजनों का गायन किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज जी ने कहा कि हमारा जन्म भागवत भजन करने के लिए हुआ है इसलिए हमें भागवत भजन करना चाहिए। हमें भोजन की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि भोजन तो हमें मां के गर्भ में भी भगवान देते हैं। इसलिए जितना हम भागवत भजन करेंगे उतना ही हमारे लिए अच्छा है। इस अवसर पर श्री मोहित मिक्की वाइस प्रधान अमृतवेला सदस्य और साहिल चोपड़ा द्वारा मंदिर कमेटी सदस्यों, चिंतपूर्णी लंगर कमेटी और विश्व हिन्दू परिषद को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदीप चानना, पुरूषोतम चावला, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार व अधिक संख्या में मातृशक्ति, बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

Wed Dec 17 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम की अध्यक्षता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न_ रायबरेली, 17 दिसम्बर 2025जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में पी0एम0 श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में बहुप्रतिक्षित, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में प्राचार्य डॉ एस0पी0त्रिपाठी द्वारा प्रबंध समिति […]

You May Like

advertisement