पुलिस ने दो कार सहित एक को पकड़ा भेजा जेल, वांछित की तलाश

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक स्विफ्ट व इको वेन सहित एक ब्यक्ति को पकड़कर भेजा जेल वांछित की तलाश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं क्षेत्राधिकारी हाईवे बरेली के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी बरेली एवं थाना फतेहगंज पश्चिमी टीम द्वारा चलाये जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर रहपुरा अण्डरपास के पास खाली मैदान से संजीव पुत्र डालचन्द्र निवासी मोहल्ला भिटौरा स्टेशन रोड थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली से चोरी की दो कार सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।
आरोपी ने पूंछताछ दो लोगो के नाम और बताये है। गुलफाम पता अज्ञात एवं अमन शर्मा पुत्र जयनरायण शर्मा मोहल्ला निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा थाना फतेहगंज पश्चिमी बरेली को वांछित कर तलाश में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी एसआई पुनीत मेहरा हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार कांस्टेबल इरशाद शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

Thu Feb 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय […]

You May Like

advertisement