नेपाल के वरिष्ठ पत्रकारों का दल जल्द आएगा भारत : डॉ इन्दु बंसल

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा करेगा मेजबानी।
दोनों देशों में पत्रकार हितों को लेकर होगी विस्तृत चर्चा।

नई दिल्ली, 9 मई : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पत्रकार हितार्थ कार्यो की चर्चा देश ही नही अपितु विदेशों में भी जमकर हो रही है।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नीतियों व कार्यो के चर्चे विदेशों में भी जमकर हो रहे हैं इसी कड़ी में आज नेपाल के सब से बड़े व पत्रकार हितैषी पत्रकार संघ , “श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल” के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी ने डॉ. इन्दु बंसल से फोन पर बातचीत कर पत्रकार हितार्थ मुद्दों पर चर्चा की व श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के द्वारा पत्रकारों के हितों के लिये किये जा रहे कार्यो की सराहना की।
डॉ. बंसल ने बताया कि बातचीत के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी ने निकट भविष्य में नेपाल के पत्रकारों के एक दल की भारत आने का प्रस्ताव रखा व ख़ास तौर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा से मेजबानी का आग्रह किया जिसे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बंसल ने सहर्ष स्वीकार किया।
डॉ. बंसल ने बताया कि बातचीत के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पत्रकारों को नेपाल दौरे के लिये भी आमंत्रित किया, डॉ. बंसल ने कहा कि जल्द ही हरियाणा के पत्रकारों का एक दल भी नेपाल यात्रा पर जाएगा।
डॉ. बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जैसी ने श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पत्रकार हितैषी नीतियों से प्रभावित हो कर एकसाथ मिल कर पत्रकार हितों के लिये काम करने का प्रस्ताव भी रखा है जिस से दोनों देशों के पत्रकारों में आपसी प्यार व सद्भावना बढ़ेगी। और पत्रकारों की समस्याओं व हितों के मुद्दों पर दोनों देशों के पत्रकार मिल कर आवाज बुलंद कर सकेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार

Sat May 10 , 2025
उत्तराखंड: खाई में गिरी पर्यटकों की कार, चालक समेत चार लोग थे सवार,सागर मलिक *कार लाल टिब्बा से भट्टा फॉल की तरफ जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में कार खाई में जा गिरी। * मसूरी में शुक्रवार को पर्यटकों की […]

You May Like

advertisement