दक्षिण भारत भी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों के सशक्त संगठन के रूप में बनाई पहचान

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877

कर्नाटक में प्रदेश कार्यकारिणी का गठन।

बेंगलुरु 19 दिसंबर : राष्ट्रीय विस्तार के क्रम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने दक्षिण भारत में भी पत्रकारों के सशक्त संगठन के रूप में पहचान बनाई है। यह विचार ‘प्रतीक गौरव’ दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रयागराज जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद केसरवानी ने कर्नाटक प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर व्यक्त किए।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पार्कसाइड ईस्ट, सरजापुर रोड, बेंगलुरु स्थित कर्नाटक प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए श्री केसरवानी ने कहा के उत्तर प्रदेश में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन संख्या बल में पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है। अभी हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के मार्गदर्शन में पूरे उत्तर प्रदेश में एक साथ तहसील और जिला स्तर पर स्थानीय विधायकों को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिए गए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में दक्षिण भारत में कर्नाटक सहित महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में एसोसिएशन ने अपनी पहचान बनाई है। तमिलनाडु में भी प्रदेश संयोजक की घोषणा हेतु पत्रकारों से विचार विमर्श चल रहा है। इसके अलावा मध्य प्रदेश सहित, उत्तरी भारत में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा व राजस्थान में प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत गठन हो चुका है।
एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कहा कि सनत जोशी, टी राघवन और राजीव मिश्रा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। योगेंद्र अग्रहरि, निहाल किदवई एवं रिजवान असद को महासचिव का पदभार दिया गया है। सतीश कुमार भट्ट, वैभव सिंह और राधा कृष्ण प्रिया प्रदेश कार्यकारिणी में सचिव के रूप में संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे। शिव प्रकाश को संगठन सचिव तथा शालीन गुप्ता को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया है। एन के आरोड़ा कर्नाटक में संगठन के प्रवक्ता होंगे तथा गोविंद रवि शंकर को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा रोशन कुमार सेंथिल नादान, मल्लिकार्जुन, रेखा सक्सेना, सुरेश कुमार सिन्हा सीताराम शास्त्री और अंशुल शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने कर्नाटक प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की है कि अब वे ग्रामीण और शहरी पत्रकारों को एक मंच पर लाने के साथ ही पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम : विनोद कौशिक

Sat Dec 20 , 2025
कुरुक्षेत्र ( प्रमोद कौशिक) 19 दिसंबर : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी-2025 का भव्य आयोजन किया। जिसमें हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने सहभागिता की। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते […]

You May Like

advertisement