पुलिस ने एक स्मैक तस्कर से 117 ग्राम स्मैक बरामद कर भेजा जेल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कस्बे के कुख्यात स्मैक ड्रग्स तस्कर के साले को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बरेली से लगभग 20 किलो मीटर की दूरी पर थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्मैक तस्करी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। तो वहीं स्थानीय पुलिस लगातार स्मैक तस्करों के घरों में दबिशे दे रही है। मगर पुलिस पहुंचने से पहले स्मैक तस्कर अपने घरों में ताला लगाकर फरार हो जाते हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी की एक स्मैक तस्कर रुकुमपुर को जाने वाले पुराने रास्ते पर स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची वहां एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा था पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति तेज गति से भागने लगा पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुराद अहमद पुत्र मोहम्मद नवी निवासी मोहल्ला सराय वार्ड नंबर 13 फतेहगंज पश्चिमी बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 117 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ पर पकड़े गए स्मैक तस्कर मुराद ने कस्बे के एक बड़े स्मैक तस्कर का नाम कबूला। और बताया कि उसने स्मैक मोनिश पुत्र मेहरुद्दीन निवासी मोहल्ला अंसारी व फैजान उर्फ राजा बाबू पुत्र उस्मान निवासी पुराना कपड़ा बाजार फतेहगंज पश्चिमी से ली थी। स्मैक को वह महंगे दामों में बेचकर कुछ मुनाफा कमा लेता है। आज बुधवार को पुलिस ने स्मैक तस्कर मुराद अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस दो वांछित फरार अभियुक्त मोनिश पुत्र मेहरुद्दीन व फैजान उर्फ राजा बाबू पुत्र उस्मान की तलाश में जुटी पुलिस

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा शहर क्षेत्र के चौकी प्रभारियों के साथ की गई समीक्षा गोष्ठी

Thu Jul 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा जनपद बरेली के शहर क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ अपने कार्यालय पर एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने, […]

You May Like

advertisement