लूट का पुलिस ने किया खुलासा

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में एक ऐसी लूट का पुलिस ने खुलासा किया है जो राह से भटके युवाओं की

कहानी बताता है। यह युवक उच्च शिक्षित हैं और इनके शौक महंगे हैं। महंगी लाइफ स्टाइल का खर्च वहन करने के लिये इन लोगों ने लूट को अपना पेशा बनाया है। दरअसल बीती 16 तारीख़ को यहाँ महाराजगंज थाना इलाके में कानपुर आलू खरीदने जा रहे सब्ज़ी व्यवसायी की पिकअप को रोक कर दो बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। बदमाशों ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए चेकिंग के नाम पर रोका और लूट करके फरार हो गये। पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम ने इन लोगों को पकड़ने के लिये जब काम शुरू किया तो इनकी लोकेशन लखनऊ की पॉश कॉलोनी में मिली। पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ा तो इनके कब्ज़े से लुट के पैसे व रिवॉल्वर साइज़ की एयर गन समेत वह कार भी बरामद हो गई जिससे यह लूट को अंजाम दिये थे। पुलिस की पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि यह लोग आसपास के जिला निवासी हैं। लखनऊ में किराये का मकान लेकर आलीशान ज़िन्दगी जीने के लिये लूट करते हैं। उच्च शिक्षित इन युवाओं ने अपने घर वालों को भी भर्मित करते हुए खुद के जॉब में होने क़ी बात बता रखी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत राजश्री मेडिकल कॉलेज में विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने 490 लाभार्थियों को बांटे उपकरण

Sat Jun 21 , 2025
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत राजश्री मेडिकल कॉलेज में विधायक एवं उपजिलाधिकारी ने 490 लाभार्थियों को बांटे उपकरण दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में गत दिवस शुक्रवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय उपक्रम भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम ने राष्ट्रीय वयोश्री योजना के […]

You May Like

Breaking News

advertisement