आज़ादी के बाद से ही हॉकी तरवां की पहचान रही है- प्रभाकर सिंह

आजमगढ़ जिले के तरवां क्षेत्र में आयोजित स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह अखिल भारतीय इनामी हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज शनिवार कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीय उच्च न्यायालय के अनिल कुमार सिंह (दशम) एवं कर्नल सत्यशरणआत्माराम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
सबसे पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया इसी के साथ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।
उद्घाटन मैच उत्तर प्रदेश रेलवे गोरखपुर एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल लालपुर वाराणसी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश रेलवे गोरखपुर की टीम ने स्पोर्ट्स हॉस्टल लालपुर वाराणसी को 2–1 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 12 टीमों ने आपस में मैच खेले जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 3-0 से हराया ।
इसी क्रम में स्वर्गीय चंद्रदीप सिंह चौरी बेलहा की अकाडमी की टीम ने मुरादाबाद हॉकी टीम को 3-0 से हराया, वही चौरी बेलहा महाविद्यालय तरवा B टीम और सोनीपत हॉकी टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें सोनीपत की टीम ने 3–1से यह मैच जीता। इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश अनिल कुमार (दशम) ने ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित अखिल भारतीय स्तर की इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि मैं भी इसी तरवां की मिट्टी का लाल हूं। इस गरिमामयी वातावरण में मुझे सहभागिता लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इससे मैं काफी प्रसन्न हूं। और जब भी इस तरह के खेल का आयोजन होगा मैं चाहूंगा कि मैं स्वयं ही उस मौके पर उपस्थित रहूं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और इस खेल के प्रति सभी की रुचि बढ़ती है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विशिष्ट अतिथि ने खेल रहे सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में भी इस तरह के खेल देखने को मिल रहे हैं तो निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में इस खेल के प्रति जो भी आवश्यकता आए हैं उसे सरकार निश्चित रूप से पूरा करेगी यह मुझे पूरी उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक सचिव एवं चौरी बेलहा पीजी कॉलेज के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही हॉकी तरवां की पहचान रही है, हॉकी प्रतियोगिता को देखने के लिए अतिथि के रूप में पहुंचे जहानागंज की धरती से भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह जमुआं ,प्रधान रविंद्र राय, अजय सिंह प्रधान का भी प्रदार्पण हुआ। साथ ही इस मौके पर श्रीमान प्रभाकर सिंह जी चंचल यादव जी संदीप सिंह जी सोनू जी रामानंद राजभर जी दिनेश मिश्रा अट्टू जी,विजय यादव जी वकील सिंह जी, मौजूद रहे। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए तमाम प्रतिष्ठित लोग व क्षेत्र के खेल प्रेमी देर शाम तक




