शांति एन्क्लेव में आयोजित की गई प्रभात फेरी

बरसाने की गलियां विचो राधा आई है…..के भजन से वातावरण हुआ भक्तिमय।

कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 18 फरवरी : श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा शांति एन्क्लेव में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से शांति एन्क्लेव निवासियों द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। होली पर्व तथा श्री कृष्ण कृपा गौशाला प्रांगण में आयोजित भागवत कथा के उपलक्ष्य में आयोजित प्रभात फेरी में भजन रसिकों द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। जीओ गीता महिला संकीर्तन मंडल द्वारा गाए गए भजन बरसाने की गलियां विचो राधा आई है…..ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया और राधा नाम की गूंज से पूरा वातावरण भक्मिय हो उठा। बाल संस्कार कक्षा के बालकों ने गीता श्लोक उच्चारण कर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर स्थानेश्वर महादेव मंदिर के महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, सुनील वत्स, महावीर मढ़ाण, वीरेंद्र मेहंदीरत्ता, सौरभ मेहंदीरत्ता, गावित अनेजा, सुनील सचदेवा, पंकज शर्मा, कपिल शर्मा, विजय नरूला, अशोक अरोड़ा, लक्की सचदेवा, विजय, विक्रम वधवा, सुमित गुप्ता, प्रिंस, पवन, गगन धवन, विवेक धवन, ललित कुमार, सुरेंद्र, राजू, गौरव भट्ट, राजकुमार, राजू, गुरदयाल सुनहेड़ी, धीरज वालिया, ललित, आशुतोष भारद्वाज, राहुल, कपिल, सरदार बलविंद्र सिंह, मीनाक्षी नरूला, सविता धवन, सविता वत्स, अंजलि शर्मा, मंजू अरोड़ा, ममता, भावना, मधु सहित कॉलोनी निवासी प्रभात फेरी में उपस्थित रहे। शांति एन्क्लेव निवासियों की ओर से प्रभातफेरी की अत्यंत श्रद्धा भाव से उत्तम व्यवस्था की गई थी। ठाकुर जी की आरती के साथ प्रभात फेरी संपन्न हुई। समिति की ओर से प्रभातफेरी में सहयोग देने वाले क्षेत्रवासियों को महंत लक्ष्मी नारायण पुरी जी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छता अभियान न केवल बीमारियों से रक्षा करता है बल्कि नागरिकों को एक स्वच्छ और मानवाधिकारों का एक अभिन्न अंग है : नरेश शर्मा

Wed Feb 18 , 2026
स्वच्छता अभियान न केवल बीमारियों से रक्षा करता है बल्कि नागरिकों को एक स्वच्छ और मानवाधिकारों का एक अभिन्न अंग है : नरेश शर्माभारतीय मानवाधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जल शक्ति मंत्रालय 2025 के अंत में हमारा शौचालय, हमारा भविष्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement