रमज़ान के पहले जुमे में खुशहाली की दुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रमज़ान के पहले जुमा मस्जिदों में अदा हुआ,जुमे की नमाज़ से पहले शहरभर की मस्जिदों में इमाम साहब और हाफ़िज़ ए कुरआन ने तकरीर की इसी कड़ी में हाफ़िज़ चाँद खान ने कोतवाली की मोती मस्जिद में तकरीर के जरिये रमज़ान के जुमे की फ़ज़ीलत बताते हुए कहा कि जुमा मोमिन के लिये ईद है और रमज़ान में जुमे का सवाब 70 गुणा के सवाब के बराबर हो जाता है। जुमा मोमिन के लिये ईद है और रमज़ान में जुमे का सवाब 70 गुणा के सवाब के बराबर हो जाता है। रमजानुल मुबारक के पहले जुमे में आज शहरभर की मस्जिदों में जुमा की नमाज़ से पहले तकरीरो में रमज़ान की फ़ज़ीलत और बरकतों के बारे में नमाज़ियों को बताये इसी कड़ी में मस्जिद नोमहला शरीफ़ के इमाम मुफ़्ती अब्दुल बाकी मरकज़ी ने कहा कि इबादत और नेकियों का महीना है रमज़ान रहमतो और बरकतों का महीना है इस महीने में इबादत का सवाब 70 गुना ज्यादा मिलता है,इसलिए 30 रोज़े रखें और पाँच वक़्त की नमाज़े पढे, अपनी ज़िंदगी मे हर दिन नमाज़ ज़रूर पढे,नमाज़ हर बुराई से दूर रखती है और नमाज़ी की दुआ अल्लाह कुबूल फरमाता हैं।
इसी तरह किला जामा मस्जिद,खन्नू मोहल्ले की मस्जिद दादा मियाँ,मस्जिद मुफ़्ती ए आज़म हिन्द सहित शहरभर की मस्जिदो जुमे की नमाज़ के बाद खुसूसी दुआ में मुल्क व आवाम की सलामती,खुशहाली, कामयाबी,तरक़्क़ी,अमन चैन,भाईचारे के लिये खुसूसी दुआ की गई।मस्जिद नोमहला शरीफ़ में नमाज़ियों को बरेली हज सेवा समिति के पम्मी खान वारसी,हाजी साकिब रज़ा खान,हज़रत शाने कमाल मियाँ साबरी नासरी आदि ने रमज़ान के पहले जुमे की मुबारकबाद मुसाफा करके दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद खनन विभाग एवं थाना पुलिस खनन रोकने में नाकाम

Sat Mar 8 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिला प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों की खुलेआम उडाई जा रहीं हैं धज्जियां। बड़े पैमाने पर खनन माफिया नदियों से रेता एवं खेती की उपजाऊ भूमि को बना रहे हैं वंजर। बिना परमीशन अवैध खनन बडे़ पैमाने पर रात – दिन किया […]

You May Like

advertisement