हरियाणा: जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्वागत की चल रही हैं तैयारियां

जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में स्वागत की चल रही हैं तैयारियां।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

आयोजकों ने संत महापुरुषों से व्यवस्था बारे की चर्चा।

कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले चौथे हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन एवं जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के आगमन को लेकर जगतगुरु शंकराचार्य (गोवर्धन मठ) स्वागत समिति के सदस्यों की तैयारियां चल रही हैं। स्वागत समिति के संयोजक धर्मपाल एवं राम सिंह सागवाल ने बताया कि  जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के स्वागत एवं व्यवस्था के बारे में संत महापुरुषों से भी चर्चा की जा रही है। इसी क्रम में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम माँ दर्शना देवी, संत संतोष देवी, संत श्री रत्नी देवी (रत्न), साध्वी राम देवी और साध्वी देव अभिलाषा के सानिध्य में व्यवस्था बारे विस्तार से चर्चा की गई।  संयोजक धर्मपाल ने बताया कि कोर कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे अन्य शहरों में भी जनसम्पर्क एवं बैठकें कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 29 नवम्बर को आगमन होगा। 30 नवम्बर को शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के सान्निध्य में देश के भारी संख्या में मौजूद संत महापुरुषों की मौजूदगी में विशाल चौथा हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन कुरुक्षेत्र के सैनी समाज भवन में आयोजित होगा। धर्मपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनन्द वाहिनी के सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों नवगठित विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों की मौजूदगी भी होगी। इसी के साथ 30 नवम्बर और 1 दिसम्बर को कुरुक्षेत्र में  शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के कुरुक्षेत्र में संगोष्ठी, दीक्षा एवं दर्शन के कार्यक्रम भी होंगे। दीक्षा भारतीय परिधान में दी जाएगी।
ब्रह्मानंद आश्रम में संतों के साथ चर्चा करते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा: भगवान श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण व परशुराम केवल पूजनीय नहीं बल्कि अनुकरणीय भी हैं : कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद

Fri Nov 11 , 2022
भगवान श्रीराम, योगेश्वर श्रीकृष्ण व परशुराम केवल पूजनीय नहीं बल्कि अनुकरणीय भी हैं : कार्ष्णि स्वामी अमृतानंद। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 श्रीमद भगवत गीता ईश्वर द्वारा मानवता को दिया हुआ सर्वोत्तम ज्ञान : महंत राजेंद्र पूरी। कुरुक्षेत्र, 11 नवम्बर : धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के […]

You May Like

Breaking News

advertisement