महाशिवरात्रि को लेकर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में तैयारियां

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का होगा भव्य आयोजन।
महाशिवरात्रि पर चार पहर पवित्र शिवलिंग पर होगा महा अभिषेक।

कुरुक्षेत्र, 29 फरवरी: मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में 8 मार्च को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जा रहा है। अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने कहाकि तीर्थों की संगमस्थली धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में भारतीय संस्कृति के हर पर्व का विशेष महत्व है और यहां पर आयोजित पर्व में आस्था के साथ शिरकत करने से परमात्मा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि देवादि देव भगवान शंकर के प्रिय भक्त ऋषि मारकण्डेय की तप स्थली श्री मारकंडेश्वर महादेव मन्दिर में महाशिवरात्रि महापर्व बड़े ही श्रद्धा भाव तथा हर्षोल्लास के साथ आयोजित होता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचते हैं। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि महाशिवरात्रि महापर्व पर मंदिर में आठ पहर की आरती होगी तथा चार पहर का पवित्र शिवलिंग पर महा अभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि महापर्व की तैयारियां चल रही हैं। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर कलश पूजा व जलधारा से शिवरात्रि की शुरुआत होगी। इसके बाद निरंतर भजन कीर्तन होगा। इसमें भजन उपदेशक भजनों से भगवान शिव का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, ज्योति, मोनिका गुप्ता, लक्खा सिंह, नाजर सिंह, बिल्लू पुजारी इत्यादि भी मौजूद रहे।
महाशिवरात्रि के बारे में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम कन्या महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

Thu Feb 29 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। कुरुक्षेत्र 29 फरवरी गीतिका बंसल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल में कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य […]

You May Like

advertisement