शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए तैयारी बड़े स्तर पर

शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए तैयारी बड़े स्तर पर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा।
स्थानीय शहरी निकायों को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम।
सम्मेलन में दिखेगी हरियाणा के आतिथ्य भाव की मिसाल।

चंडीगढ़, 9 जून :
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में उन्होंने सोमवार को विधान सभा सचिवालय में प्रदेश सरकार और हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। यह सम्मेलन हरियाणा विधान सभा की मेजबानी में जुलाई के पहले सप्ताह में गुरुग्राम में होना प्रस्तावित है।
विधान सभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय महत्व के विषय पर हो रहे इस सम्मेलन को सफल बनाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वप्न ‘एक राष्ट्र एक विधायिका’ की दिशा में बढ़ता हुआ महत्त्वपूर्ण कदम हैं। इस सम्मेलन के निमित्त शहरी स्थानीय निकायों की देश के विकास में सहभागिता को बढ़ाने का रोडमैप तैयार हो रहा है। इस वर्ष पटना में आयोजित पीठासीन अधिकारियों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भी इस संकल्प को दोहराया गया है।
विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है इतने महान लक्ष्य की पूर्ति के लिए आयोजित इस पहले बड़े सम्मेलन की मेजबानी हरियाणा विधान सभा को मिली है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस सम्मेलन की कामयाबी न सिर्फ स्थानीय शहरी निकायों को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि विधायिका की कार्य प्रणाली तथा हरियाणा के आतिथ्य भाव की मिसाल भी पेश की जाएगी। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक वाई. एस. गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, स्पीकर के सलाहकार राम नारायण यादव, हरियाणा विधानसभा के सचिव डॉ. सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकसित भारत अभियान में महिलाओं का अहम योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Mon Jun 9 , 2025
विकसित भारत अभियान में महिलाओं का अहम योगदान : प्रो. सोमनाथ सचदेवा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि के भारत रत्न श्री गुलजारी लाल नंदा केन्द्र में महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू। कुरुक्षेत्र, 9 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा है कि विकसित भारत अभियान में […]

You May Like

Breaking News

advertisement