उतराखंड विधानसभा चुनाव: 2 फरवरी को वर्चुअल रैली करेगी प्रियंका गाँधी,

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियों तेज हो गई है। नामांकन के बाद राजनीति पार्टियों और उनके प्रत्याशी स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी मैदान में उतर गए है। बीजेपी के बड़े नेता जहां उत्तराखंड में आकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे है, वहीं कांग्रेस में इसमें पिछड़ी हुई है। हालांकि अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी उत्तराखंड की जनता को वर्चुअल रैली के जरिए संबोधित करेंगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने उत्तराखंड में प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों को निर्देशित किया है कि दो फरवरी को प्रियंका गांधी की वर्चुअल रैली के लिए सभी अपनी-अपनी विधानसभा में व्यवस्था सुनिश्चित करें। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक प्रियंका गांधी का संबोधन पहुंच सके।

बता दें कि प्रियंका गांधी की कोई भी बड़ी रैली उत्तराखंड में नहीं हुई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 की अधिसूचना जारी होने से पहले प्रियंका गांधी की गढ़वाल और कुमाऊं में एक-एक रैली प्रस्तावित थी, लेकिन कोरोना के बढ़ने मामले के बाद कांग्रेस ने रैली को स्थगित कर दिया है। उसके बाद चुनाव आयोग ने ही राजनीतिक रैलियों पर रोक लगा दी थी। हालांकि बीते दिनों उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस का चुनावी सॉग लॉन्च करने छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जरूर देहरादून आए थे। उन्होंने यहां एक प्रेस वार्ता भी की थी।
वहीं बीजेपी के बात करें तो पार्टी ने अपने नेताओं को जमीन पर उतार रखा है। बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने रुद्रप्रयाग में डोर टू डोर कैंपेन किया था। वहीं प्रदेश स्तर पर बीजेपी के तमाम बड़े नेता डोर टू डोर कैंपेन और वर्चुअल रैली करने में लगे हुए है। इस मामले में कांग्रेस थोड़ा पीछे नजर आ रही है।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूर्यांश प्रांगण में हाई मास्ट लाइट हेतु भूमिपूजन 30 जनवरी को

Sun Jan 30 , 2022
जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी, 2022/ जांजगीर:-सूर्याश शिक्षा महामहोत्सव 2021 के मंच से क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल के द्वारा सूर्यांश प्रांगण में पर्याप्त रोशनी हेतु हाई मास्ट लाइट की घोषणा किया गया था। जिसका शिलान्यास 30 जनवरी को शाम 4:00 बजे आयोजित किया गया है। शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक नारायण चंदेल […]

You May Like

Breaking News

advertisement