प्रियंका के सिर सजा तीज क्वीन का ताजमेहंदी में कोमल प्रथम और राखी में अनमोल प्रथम रहे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब और डॉ. सुशीला गिरीश बालिका इंटर कालेज के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को मेहंदी, राखी और तीज क्वीन प्रतियोगिता विद्यालय प्रांगण में हुई जिसमें सौ से भी ज्यादा छात्र- छात्राओं और शिक्षिकाओं ने बड़े ही बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई जिसमें कई राउंड क्रॉस करने बाद प्रियंका तीज क्वीन घोषित की गईं। उन्हें तीज क्वीन का ताज कृति कुदेशिया और सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने पहनाया। राखी प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम,शिवा शर्मा द्वितीय और और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे जबकि मेहन्दी प्रतियोगिता में कोमल प्रथम इशिका द्वितीय तथा इशिका तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना और मीरा मोहन ने बताया कि सभी प्रतिभागी छात्राओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। सभी विजयी छात्राओं को हार, पटका,प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुधीर मोहन,सुनील कुमार शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रीती सक्सेना ने भेंट किया।कार्यक्रम में गंगा राम पाल,निर्भय सक्सेना, मधुरिमा, बिपिन गर्ग,सरोज गर्ग,राज कुमार सक्सेना, मंजू सक्सेना मौजूद रहीं। संचालन और सभी का आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने व्यक्त किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रोटरी क्लब बांस बरेली में तत्वाधान में क्लब के सदस्यों द्वारा हरियाली तीज का किया गया भव्य आयोजन

Sat Jul 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : रोटरी क्लब बांस बरेली के तत्वाधान में क्लब के सदस्यों द्वारा हरियाली तीज का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अथिति पूर्व गवर्नर रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल रहे जिसमें क्लब के सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता की मनोरंजक, सादगी पूर्ण एवं हल्के फुल्के […]

You May Like

advertisement