प्रो. कृष्णा देवी बनी कुवि के संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्षा

प्रो. कृष्णा देवी बनी कुवि के संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्षा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 02 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ. कृष्णा देवी को संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्षा नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इसके साथ ही डॉ. कृष्णा देवी एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी ऑफ इंडिक स्टडीज की सदस्य होंगी तथा बोर्ड ऑफ स्टडीज की विभागाध्यक्ष भी होंगी। उन्होंने बताया कि वे 4 दिसम्बर से आगामी तीन वर्ष के लिए संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्षा होंगी। प्रो. कृष्णा देवी ने इस नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी लगन व निष्ठा से विभाग व विश्वविद्यालय के हित में कार्य करेंगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: <em>लूट व छिनैती की घटना का सफल अनावरण; अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार</em>

Fri Dec 2 , 2022
थाना- महराजगंजलूट व छिनैती की घटना का सफल अनावरण; अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार 1. पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में) – दिनांक- 01.12.2022 को वादी अनिल पुत्र अरविन्द निवासी देवारा थाना महराजगंज आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत किया कि दिनांक-30.11.2022 को समय 20.00 […]

You May Like

Breaking News

advertisement