रोजगार लेने नहीं देने वाला बनें : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

छात्र अमन को मिला महीप प्रशांत अवार्ड
कक्षा 12वीं व 10वीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित।
कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 31 जनवरी : छात्रों को जीवन में आगे बढ़ना है तो उन्हें रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक छात्र को अपने कौशल को पहचान कर उससे निखार लाना चाहिए। ज्ञान, कौशल व दृष्टिकोण के माध्यम से जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह विचार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो सोमनाथ सचदेवा ने शनिवार को यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में 12वीं व 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर व्यक्त किए। इससे पहले छात्रों को आशीर्वाद देने के लिए आयोजित हवन में कुलगुरु प्रो सोमनाथ सचदेवा सहित शिक्षकों ने पूर्ण आहुति डाली।
उन्होंने कहा कि केयू देश का पहला विश्वविद्यालय है जिसने सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया। परीक्षा देते समय किसी दवाब में आने का आवश्यकता नहीं है। गीता के श्लोक से ज्ञान मिला है कि हमें अपना कर्म करना चाहिए और फल कि इच्छा नहीं रखनी चाहिए। इसलिए छात्र परीक्षा की मन लगाकर तैयारी करें और परिणाम की चिंता बिल्कुल भी ना करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्कूल में दो नए कोर्स एक आई व होम साइंस शुरू होंगे। स्कूल के लिए नए भवन के निर्माण के साथ-साथ नए रास्ते का भी निर्माण होगा। उन्होंने स्कूल के पूर्व छात्र महीप प्रशांत की याद में आरम्भ किए के महीप प्रशांत अवार्ड से कक्षा दसवीं में सबसे ज्यादा अंक लेने वाले छात्र अमन को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त वर्ष भर विभिन्न गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया।
स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल की वाइस चेयरमैन प्रो. सुनीता दलाल ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों के बेहतर भविष्य की मनोकामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने वर्षभर की गतिविधियां रिपोर्ट के माध्यम से प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर स्कूल की वाइस चेयरमैन प्रो सुनीता दलाल, भारत सरकार में टैक्स स्टाइल आयुक्त रूप राशि, डॉ. दीप शिखा, प्रणय दीप श्रीवास्तव, प्रो ब्रजेश साहनी, प्रो. रश्मि साहनी, प्रो शुचिस्मिता, सौरभ चौधरी, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. रीटा, प्रवीण शर्मा, रमन शर्मा, रजनीश वालिया, सागरिका, स्कूल के सभी शिक्षक, ग़ैर शिक्षक कर्मचारी, छात्र उपस्थित थे।




