राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कृषि विज्ञान केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित

  जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी, 2022/ भारत के 76 वां अमृत महोत्सव अंतर्गत इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर और कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र, जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. राजीव दीक्षित के मार्गदर्शन में एस.बी.आई. स्वरोजगार केंन्द्र में राष्ट्रीय बालिका दिवस दिवस मनाया गया। चन्द्रशेखर खरे, प्रक्षेत्र प्रबंधक द्वारा बालिका प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में बालिका दिवस का इतिहास बताते हुए उन्होंने ने बताया कि भारत देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री ने आज ही के दिन 1966 में बतौर प्रधानमंत्री की शपथ  ली थी। इसीलिए महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।  उन्होंने कहा कि साल  2022 में यह 14 वां राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। श्री खरे ने आगे बताया कि कृषि विज्ञान केंन्द्र के द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य  उद्देश्य   बालिकाओं को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना, शिक्षा और स्वरोजगार से जोड़ना, लिंगानुपात को बनाये रखना, बालिकाओं को उच्चतर षिक्षा, खान पान पोषण आहार में समानता प्रदान करने हेतु जागरूक किया जाता है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ओं, बालिकाओं को कृषि के क्षेत्र में उभरते भविष्य के साथ उन्हें कृषि  शिक्षा, स्वरोजगार के विभिन्न कृषिगत प्रशिक्षणों जैसे मशरूम उत्पादन, जैविक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, मुर्गीपालन, बकरीपालन, गौपालन जैसे रोजगारोन्मुखी प्रषिक्षणों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने चंन्द्रशेखर ने अपील की। उपरोक्त कार्यक्रम के सफल संयोजन में आरसेटी के निदेशक श्री कंवर सहित केंन्द्र के वैज्ञानिक शशी कांत सूर्यवंशी और वाहन चालक अमित साहू का विशेष योगदान रहा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को, ऑनलाईन होगा कार्यक्रमों का आयोजन

Tue Jan 25 , 2022
जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी,2022/ भारत निर्वाचन आयोग, नई-दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। आयोग ने राज्य स्तरीय 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी  को प्रातः 11:00 बजे से गूगल मीट के माध्यम से समस्त जिलों की सहभागिता में ऑनलाईन […]

You May Like

Breaking News

advertisement