यूजीसी कानून विरोध को लेकर स्वर्ण सड़क पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नामित डीएम को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़। जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट चौराहे पर यूजीसी के विरोध मे स्वर्ण आर्मी भारत एवं रणवीर सेना के संयुक्त तत्वधान में आजमगढ़ की सड़को पर उतरे स्वर्णों ने बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार पाठक व प्रदेश सचिव ओंकार पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर UGC के नए काले कानून को वापस लेने की मांग की। उनका कहना हैं कि जातिगत, धार्मिक, रंग-भेद, नस्लीय, लिंग आधारित, दिव्यांगता आधारित भेद-भाव किसी के भी साथ हो सकता है।
इसलिए यह कानून सिर्फ SC, ST, OBC के लिए ही न बनकर भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए समान हो। यदि किसी के द्वारा की गई शिकायत झूठी पाई जाती है, तो ऐसे मामलों में झूठी शिकायत करने वाले के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाए, ताकि कानून का दुरुपयोग रोका जा सके। भविष्य में किसी भी प्रकार के कानून का निर्माण जाति के आधार पर न किया जाए, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिनों में यूजीसी कानून वापस नहीं लिया गया तो हम सभी स्वर्ण भाजपाइयों को चूड़ी बांटेंगे और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक धरना तेज करेंगे। इस दौरान दुर्गा चौबे, राहुल सिंह, आलोक सिंह, डीएन सिंह, गुलाब सिंह, संजय सिंह, ऋषभ पाण्डेय, नीतीश पाण्डेय, विशाल चौबे, अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्वर्ण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡੇ ਮਹੀਨਾਵਾਰ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਦੇ ਚੈੱਕ

Thu Jan 29 , 2026
(ਪੰਜਾਬ)ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ,28 ਜਨਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਛਾਬੜਾ,ਸਿਟੀ ਅਤੇ ਛਾਉਣੀ ਦੇ ਇਸਤਰੀ ਵਿੰਗ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਮੈਡਮ ਤਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੰਸਥਾ ਦੇ ਬਾਨੀ ਡਾ ਐਸ ਪੀ ਸਿੰਘ ਓਬਰਾਏ ਵੱਲੋਂ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਲੋੜਵੰਦਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਦੇ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਤੋਂ ਮਾਲੀ […]

You May Like

Breaking News

advertisement