देहरादून: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहीं डीएम

देहरादून: जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहीं डीएम,
सागर मलिक

जन्म मृत्यु पंजीकरण में पब्लिक का हरासमेंट स्वीकार्य नहींः डीएम

सम्बन्धित रजिस्ट्रार रखें ध्यान जन्म-मृत्यु पंजीकरण का न रहे बैकलॉगः डीएम

जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम अर्न्तगत जिला स्तरीय अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधकारी ने सम्बन्धित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण के दौरान जनमानस को परेशानी न हो इसका ध्यान रखें। सम्बन्धित रजिस्ट्रार ध्यान रखे जन्म-मृत्यु पंजीकरण में बैकलॉग न रखें यदि मानवश्रम की कमी है तो उसकी मांग कर ली जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक मृत्यु हेतु मृत्यु के कारण का चिकित्सीय प्रमाणीकरण (एमसीसीडी) योजना के अर्न्तगत निर्धारित प्रारूप भरे जाने हेतु सभी सरकारी एवं निजी अस्पताल को उनकी ओर से दिशा-निर्देश जारी करें।

सभी निजी चिकित्सालयों एवं ए०एन०एम उपकेन्द्रो में जन्म-मृत्यु की संगत सूचना स्थानीय रजिस्ट्रार को उपलब्ध करवाने हेतु सी०आर०एस० पोर्टल की इनफारमेट आई० डी० क्षेत्रीय रजिस्ट्रार द्वारा अनिवार्य रूप से जारी करना। जन्म- मृत्यु की समस्त पुरानी अपंजीकृत घटनाओं को सी०आर०एस०पोर्टल पर पंजीकृत करना है। विगत दो माह के दौरान नियम विरूद्ध एवं खराब प्रदर्शन करने वाली इकाई के अध्यारोपित अर्थदण्ड एवं आर०बी०डी०एक्ट के अर्न्तगत कार्यवाही के निर्देश दिए।

सभी विकासखण्ड कार्यालयो में विकासखण्ड के अर्न्तगत ग्राम पंचायतो के स्थानीय रजिस्ट्रार के नाम पता एवं मो०न० की सूची को स्थायी नोटिस बोर्ड एवं एनआईसी वेबसाइट पर प्रसारित करने के निर्देश दिए। सभी निजी चिकित्सालय में स्थानीय रजिस्ट्रारो के नाम पता एवं मो०न० की सूची को स्थायी नोटिस बोर्ड पर लगाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार डॉ नरेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री सत्य साई सेवा संगठन फिरोजपुर द्वारा फ्रांसिस न्यूटन मिशन अस्पताल एवं पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी साईयां वाला में लगाया आंखों का फ्री जांच कैंप

Thu Jun 5 , 2025
श्री सत्य साई सेवा संगठन फिरोजपुर द्वारा फ्रांसिस न्यूटन मिशन अस्पताल एवं पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी साईयां वाला में लगाया आंखों का फ्री जांच कैंप सैकड़ों लोगों के लिए हो रहा वरदान साबित: (पंजाब) फिरोजपुर 04 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अध्यक्ष अश्विनी शर्मारवि कुमार, फिरोजपुरश्री सत्य साईं से […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored