उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांकेर के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार टामक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से शहर में मोबाइल वैन के माध्यम से प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु पाम्प्लेट भी वितरित किए जा रहे हैं।मोबाइल वैन के माध्यम से नागरिकों को लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर प्रकरणों के त्वरित सरल एवं निःशुल्क निराकरण की जानकारी दी जा रही है तथा अधिक से अधिक लोगों को लोक अदालत का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, वैवाहिक पारिवारिक विवाद, बिजली-पानी बिल संबंधी मामले, चेक बाउंस प्रकरण सहित अन्य सुलह योग्य मामलों का निराकरण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री टामक द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि जिनके प्रकरण न्यायालय में लंबित हैं अथवा प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह योग्य है, वे अधिक से अधिक संख्या में नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
(पंजाब) फिरोजपुर 20 फरवरी [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर में प्रातःकाल स्वर्गीय श्री प्रेम नाथ नारंग की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनके सुपुत्र सचिन नारंग संस्थापक अमृतवेला प्रभात सोसायटी द्वारा श्रद्धा एवं अमृत वेला संस्था सदस्यों ने भक्ति भाव से भजन-कीर्तन किया गया।भजन-कीर्तन के […]