पंजाबी अध्यापक संघ हरियाणा का हसला को पूर्ण समर्थन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 21 अगस्त : हरियाणा स्कूल लैक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) द्वारा आज तबादलों की गलत प्रक्रिया के विरोध में मुख्यमंत्री हरियाणा के आवास को घेरने की जो घोषणा की है पंजाबी अध्यापक एवं भाषा कल्याण सोसाएटी हरियाणा उसका पुरजोर समर्थन करती है तथा शिक्षा जगत व शिक्षक के ऊपर मंडरा रही दुःखद व संकट की घड़ी में सभी अध्यापक संस्थाओं, शिक्षा से जुड़ी सभी संस्थाओं, बच्चों के अभिभावकों आम गरीब जनता से पुरजोर अपील करती है कि सभी एक मंच पर आकर हरियाणा सरकार की दमनकारी व शिक्षा विरोधी नीतियों का खंडन करें तथा हसला व हवास द्वारा चलाई जा रही लहर का हिस्सा बने। प्रांतीय प्रधान परमिंदर कौर परी ने कहा कि हम हर उस संगठन का साथ देंगे जो शिक्षा, शिक्षक तथा बच्चों को आ रही मुश्किलों के समाधान के लिए काम करेगा।
प्रधान ने कहा कि अब वक्त आ चुक्का है कि हम सब सीएन्डवी., टी.जी.टी. और पी.जी.टी. एक मंच पर आकर हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में अध्यापकों के पदों को खत्म कर स्कूलों को बंद करने की जो नीति अपनाई जा रही है, उसका डटकर विरोध करें। अपने संगठन के नेताओं द्वारा जो एलान किया जा रहा है उसका पूर्ण समर्थन तन-मन-धन से करें। इस अवसर पर जिला प्रधान इंदरजीत भट्टी ने हसला के राज्य प्रधान से यह भी अपील की कि पंजाबी भाषा को पढ़ाने वाले अध्यापकों के समक्ष एन.एस.क्यू.एफ. मुख्य समस्या के रूप में खड़ा है जिसका हसला अपने बल बुते पर समाधान करवाए और संस्कृत व पंजाबी भाषा को इसका विकल्प न बनाया जाए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਵਿਹਲਾ ਦਿਮਾਗ ਸ਼ਰਾਰਤ ਦੀ ਜੜ੍ਹ:ਪੀ ਸੀ ਕੁਮਾਰ</em>

Sun Aug 21 , 2022
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 21 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ} := ਸਿੱਖ ਕੰਨਿਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੈਡਰੀ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦੇ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਪੀ ਸੀ ਕੁਮਾਰ ਮੁੱਖ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਸੇਵਾਮੁਕਤ ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਅਫਸਰ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਜੋ ਸਰੀਰਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ,ਮਾਨਸਿਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨੀਆਂ, ਸਮਾਜਕ ਕੁਰੀਤੀਆਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। […]

You May Like

advertisement