जिले के करीब 80 प्रतिशत किसानों से खरीदी पूर्ण

जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी, 2022/ जिले के 79.91 प्रतिशत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पूर्ण हो चुकी है। जिले में 20 जनवरी की शाम 5 बजे तक 1 लाख, 59 हजार 730 किसानों द्वारा 6 लाख, 78 हजार, 392.92 टन धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया जा चुका है। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 66.77 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।
जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 79.91 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख, 59 हजार 730 किसानों से 6 लाख, 78 हजार, 392.92 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,899 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खोखरा में तालाब निर्माण,गहरीकरण से निकलने वाले खनिज मिट्टी, मुरूम के विधिवत परिवहन की अनुमति दी गई है- खनिज अधिकारी

Fri Jan 21 , 2022
 जांजगीर-चांपा, 21 जनवरी, 2022/  ग्राम पंचायत खोखरा के तालाब निर्माण,गहरीकरण से निकलने वाले खनिज मिट्टी,मुरूम के परिवहन के लिए खनिज विभाग द्वारा विधिवत परिवहन अनुमति दी गई है। तालाब गहरीकरण से निकलने वाले खनिज मिट्टी,मुरूम के परिवहन में किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं होने का लेख ग्राम पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement