जिले के 92.60 प्रतिशत किसानों से खरीदी का कार्य पूर्ण, 1,85,105 किसानों ने अब तक 7,96,581.88 टन धान बेचा, 73.46 प्रतिशत धान का हो चुका है उठाव

जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 85 हजार 105 किसानों से 7 लाख 96 हजार 581.88 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 87.44 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।      जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 92.60 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख 85 हजार 105 किसानों से 7 लाख 96 हजार 581.88 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,888 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 73.46 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

Sun Jan 30 , 2022
जांजगीर-चांपा, 30 जनवरी, 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने 30 जनवरी महात्मा गांधी निर्वाण दिवस को शुष्क दिवस घोषित किया है। महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में सभी प्रकार की मदिरा दुकान अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2(घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), कम्पोजिट मदिरा सी.एस (घघ), एफ.एल.-3 […]

You May Like

Breaking News

advertisement