जिले के करीब 85.93 प्रतिशत किसानों से खरीदी पूर्ण, 1,71,758 किसानों ने अब तक 734778.2 टन धान बेचा, 7 फरवरी तक की जाएगी धान की खरीदी

जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में आज 24 जनवरी शाम 4 बजे तक 1 लाख 71 हजार 758 किसानों से 7 लाख 34 हजार 778.2 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 80.66 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 85.93 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख, 71 हजार 758 किसानों से 7 लाख, 34 हजार, 778.2 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,899 किसान पंजीकृत है। राज्य शासन के निर्देशानुसार 07 फरवरी तक धान खरीदी की जाएगी। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 69.27 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए किया जाए तैयार -श्री भूपेश बघेल

Tue Jan 25 , 2022
जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी, 2022/ छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन की प्रथम बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उद्योगों और बाजार की मांग के अनुसार युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जाए, उन्हें प्रशिक्षण देकर विभिन्न ट्रेडों में दक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित […]

You May Like

Breaking News

advertisement