देहरादून में दवा की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

देहरादून में दवा की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी,
सागर मलिक

उत्तराखंड: 09 जुलाई 2025 बुधवार को देहरादून स्थित माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल जी के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून श्रीमती सीमा डुँगराकोटी द्वारा “safe drugs: safe life” campaign के तहत ड्रग विभाग के साथ जनपद देहरादून में रायपुर क्षेत्र के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गया, जिसमें श्री मनेन्द्र सिंह राणा औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, श्री विनोद जगुडी, निधि रतूडी आरक्षी, औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन, जनपद देहरादून शामिल रहे।

निरीक्षण में निम्नलिखित मेडिकल स्टोर के लाइसेंस, फार्मासिस्ट के रिकॉर्ड, कोल्ड स्टोरेज फेसिलिटी, एक्सपायर दवाईयां तथा उनके निपटारे की प्रकिया, नारकोटिक्स ड्रग के विषय में जानकारी आदि आवश्यक विषयों पर पूछताछ की गयी।

कपूर मेडिकोज, रायपुर रोड, देहरादून प्रो० गुरुशरण सिंह और 01 फॉर्मासिस्ट निरीक्षण के दौरान उक्त स्टोर में अनियमितता के मद्देनजर उसी समय बंद करवाया गया।

कपूर मेडिकल, रायपुर रोड, देहरादून प्रो० अमरजित सिंह निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाये गए, किंतु फॉर्मासिस्ट अनुपस्थित पाये गए। स्टोर में अनेक सिरिंज बाहर पाये गए। मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में फिज में रखा इंसुलिन अत्यधिक खराब अवस्था में पाया गया। फिज से अनेक एक्सपायर दवाईयां प्राप्त हुई।

लक्ष्य मेडिकोज, रायपुर रोड, देहरादून प्रो० निधी कुकरेती एवं फॉर्मासिस्ट निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए। मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में फिज में तापमान डिस्प्ले पाया गया। एक्सपायर दवाईयों के सम्बंध में रजिस्टर नहीं बना हुआ। उक्त स्टोर पर कार्यवाही करते हुए औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा एक्सपायर दवाईयों को जब्त किया गया और इनके कय-विक्रय पर रोक लगाते हुए चेतावनी के साथ स्पष्टीकरण के लिए कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिये गए। उक्त स्टोर में अनियमितता के मद्देनजर, उसी समय बंद करवाया गया।

ओम फॉर्मेसी, रायपुर रोड, देहरादून- प्रो० व फॉर्मासिस्ट कपिल शर्मा निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाया गया। उका स्टोर में शराब की 04 बोटलें भी पायी गयी। पूछताछ पर बताया गया कि एक्सपायर दवाईयों को वे जला देते है, जिसका रिकॉर्ड भी नहीं बनाया गया है। एक्सपायर दवाईयां स्टोर में कई जगह पाये गए। उक्त स्टीर पर कार्यवाही करते हुए औषधि निरीक्षक ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा एक्सपायर दवाईयों को जब्त किया गया

भण्डारी फॉर्मेसी, रायपुर रोड, देहरादून- प्रो० दिव्या रावत व फॉर्मासिस्ट निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गए। मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में फिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया।

वैलनेस मेडिकल, तपोवन रोड, रायपुर, देहरादून प्रो० अमन कुमार उपस्थित पाया गया किंतु फॉर्मासिस्ट निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पायी गयी। स्टोर में सी०सी०टी०वी० नहीं पाया गया। नारकोटिक्स दवाईयों का भी कय-विक्रय किया जाता है, जिनके बिल व रजिस्टर नहीं बने हैं।

शिवालिक मेडिकोज, तपोवन रोड, रायपुर, देहरादून- प्रो० गौरव सकलानी उपस्थित पाये गए। मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में फिज में तापमान डिस्प्ले नहीं पाया गया तथा फिज दूसरे स्थान पर पाया गया और निरीक्षण के दौरान उसमें एक्सपायर दवाएं भी पायी गयी। उक्त मेडिकल स्टोर में Government Medicine- not for sale medicine भी पायी गयी, जिसको निरीक्षण टीम द्वारा जब्त किया गया। स्टोर में सी०सी०टी०वी० नहीं पाया गया। उक्त स्टोर में अनियमितता के मद्देनजर, उसी समय बंद करवाया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कांवड़ मेला हेतु सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में पुलिस की सक्रिय भूमिका, राज्यपाल

Thu Jul 10 , 2025
उत्तराखंड: कांवड़ मेला हेतु सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन में पुलिस की सक्रिय भूमिका, राज्यपाल,सागर मलिक उत्तराखंड: 09 जुलाई 2025 बुधवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेट ने मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक द्वारा […]

You May Like

advertisement